Posts

KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल

Image
रेल मंत्री की घोषणा से बढ़ीं उम्मीदें, श्रद्धा की नगरी अब निवेशकों की पहली पसंद बनने की ओर खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) बाबा श्याम की नगरी अब केवल आस्था का सबसे बड़ा केंद्र नहीं, बल्कि राजस्थान का अगला रियल एस्टेट, पर्यटन और निवेश हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। वर्षों से जिस बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, अब उसकी तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है। रेलवे, मास्टर प्लान, पर्यटन परियोजनाओं और बढ़ते निवेश ने खाटूश्यामजी को विकास के नए दौर की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव उस समय देखने को मिला, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में खाटूश्यामजी से करीब 11 किलोमीटर दूर सुंदरपुरा गांव में "खाटूश्यामजी–सुंदरपुरा" रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की। रेल मंत्री ने प्रस्तावित स्टेशन की तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद पूरे इलाके में विकास को लेकर नई उम्मीदों का माहौल बन गया। स्टेशन की घोषणा ने बदल दिया पूरे इलाके का माहौल सुंदरपुरा गांव में रेलवे स्टेशन की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक पहचान केवल खाटूश्यामजी की थी, लेकिन स्...

KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल

Image
रेल मंत्री की घोषणा से बढ़ीं उम्मीदें, श्रद्धा की नगरी अब निवेशकों की पहली पसंद बनने की ओर खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) बाबा श्याम की नगरी अब केवल आस्था का सबसे बड़ा केंद्र नहीं, बल्कि राजस्थान का अगला रियल एस्टेट, पर्यटन और निवेश हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। वर्षों से जिस बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, अब उसकी तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है। रेलवे, मास्टर प्लान, पर्यटन परियोजनाओं और बढ़ते निवेश ने खाटूश्यामजी को विकास के नए दौर की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव उस समय देखने को मिला, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में खाटूश्यामजी से करीब 11 किलोमीटर दूर सुंदरपुरा गांव में "खाटूश्यामजी–सुंदरपुरा" रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की। रेल मंत्री ने प्रस्तावित स्टेशन की तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद पूरे इलाके में विकास को लेकर नई उम्मीदों का माहौल बन गया। स्टेशन की घोषणा ने बदल दिया पूरे इलाके का माहौल सुंदरपुरा गांव में रेलवे स्टेशन की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक पहचान केवल खाटूश्यामजी की थी, लेकिन स्...

KhatuShyamji News: 3 करोड़ श्रद्धालु, फिर भी बदहाल व्यवस्थाएं! क्या बनेगा खाटूश्यामजी समेत बड़े तीर्थों के लिए अलग प्राधिकरण?

Image
देश-दुनिया से उमड़ रही आस्था की भीड़, लेकिन खाटूश्यामजी की व्यवस्था पर बड़ा सवाल; क्या अब बनेगा अलग धार्मिक विकास प्राधिकरण? खाटूश्यामजी: (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं की आमद हो रही है, लेकिन इन तीर्थस्थलों की व्यवस्थाएं आज भी सीमित संसाधनों वाले ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के भरोसे चल रही हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण यातायात, सफाई, पार्किंग, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं पर भारी दबाव पड़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों ने इन बड़े धार्मिक स्थलों के लिए अलग धार्मिक स्थल विकास प्राधिकरण बनाने की आवश्यकता बताई है। खाटूश्यामजी सबसे अधिक दबाव वाले धार्मिक स्थलों में शामिल विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में हर वर्ष करीब ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि कस्बे की स्थानीय आबादी करीब 30 हजार है। श्रद्धालुओं की इस विशाल संख्या के मुकाबले नगर पालिका के पास सीमित संसाधन हैं। होटल, धर्मशालाओं और व्यापारिक गतिविधियों से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन स्थानीय निकायों की आय और संसाधन उसी अनुपात म...

November-December 2026 Vivah Muhurat: चार महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य, जानें नवंबर-दिसंबर में कब हैं विवाह मुहूर्त

Image
  चार महीने तक नहीं बजेंगी शहनाइयां, 11 जुलाई आखिरी विवाह मुहूर्त; जानें नवंबर-दिसंबर में कब हैं शुभ तिथियां खाटूश्यामजी। विवाह का इंतजार कर रहे लाखों परिवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इस विवाह सीजन की अंतिम शहनाई 11 जुलाई को बजेगी। इसके बाद करीब चार महीने तक विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। चातुर्मास, गुरु एवं शुक्र तारा अस्त, श्राद्ध पक्ष और खरमास जैसे धार्मिक एवं ज्योतिषीय कारणों के चलते विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और देव प्रतिष्ठा जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। हालांकि इस दौरान 22 जुलाई को भड़ली नवमी का अबूझ मुहूर्त रहेगा, जिसमें बिना पंचांग देखे परंपरागत रूप से विवाह संपन्न कराए जा सकते हैं। इन कारणों से चार महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य गुरु तारा अस्त 16 जुलाई को गुरु तारा पश्चिम दिशा में अस्त होगा और 9 अगस्त को पूर्व दिशा में उदय होगा। परंपरा के अनुसार गुरु तारे के अस्त होने से तीन दिन पहले तथा उदय होने के तीन दिन बाद तक सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। हरिशयन (देवशयन) काल 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा...

Gold Price Today 11 July 2026: 1 हफ्ते में ₹2,400 टूटा सोना, चांदी ₹15,000 सस्ती, जानें आज के नए रेट

Image
Gold Price Today 11 July 2026: एक हफ्ते में ₹2,400 टूटा सोना, चांदी ₹15,000 सस्ती, क्या अब आएगी बड़ी तेजी? खाटूश्यामजी न्यूज़ लाइव | 11 जुलाई 2026  सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। पिछले एक सप्ताह में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹2,400 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी ₹15,000 प्रति किलोग्राम टूट चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब सोने-चांदी में फिर से तेजी देखने को मिलेगी? आज का सोने का भाव (11 जुलाई 2026) गुड रिटर्न्स के अनुसार दिल्ली में आज सोने के दाम इस प्रकार हैं— 24 कैरेट सोना: ₹1,44,480 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोना: ₹1,32,450 प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोना: ₹1,08,400 प्रति 10 ग्राम वहीं 4 जुलाई 2026 को 24 कैरेट सोना ₹1,46,880 प्रति 10 ग्राम था। यानी सिर्फ एक हफ्ते में इसकी कीमत ₹2,400 घट गई। 22 कैरेट सोना भी ₹2,200 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। चांदी में आई बड़ी गिरावट चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह भारी कमजोरी देखने को मिली। दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹...

खाटू को मिली नई पुलिस टीम: इंद्राज मरोड़िया होंगे नए थानाप्रभारी, यातायात की कमान भी बदली

Image
SP प्रवीण नायक नुनावत के तबादला आदेश जारी, खाटूश्यामजी में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को मिले नए अधिकारी खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट- सुजल स्वामी)  विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने जिलेभर में पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिनमें सबसे अहम बदलाव खाटूश्यामजी में देखने को मिला है। बाबा श्याम की नगरी को नया थानाप्रभारी मिलने के साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए भी अलग से अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जारी आदेशों के अनुसार इंद्राज मरोड़िया को थाना खाटूश्यामजी (कोतवाली) का नया थानाप्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान थानाप्रभारी पवन चौबे का तबादला कर उन्हें थाना सदर सीकर भेजा गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए उपनिरीक्षक रामावतार को खाटू-रींगस यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक माया को भी थाना खाटूश्यामजी में पदस्थापित किया गया है। माना जा रहा है कि नई टीम के आने से कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्...

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार

Image
तोरण गेट और रींगस रोड पर चलाया विशेष अभियान, गाड़ियों को रोककर होटल-गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने का बनाया जा रहा था दबाव; पुलिस ने दिखाई सख्ती खाटूश्यामजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कथित रूप से परेशान कर जबरन होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने वाले 'लपका गिरोह' पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 17 दलालों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश जांगिड़ के निर्देशन एवं कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तोरण गेट और रींगस रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान श्रद्धालुओं की गाड़ियों को रोककर होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने के लिए दबाव बनाने वाले लोगों को मौके से पकड़ा गया। कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ लोग रास्ते में रोककर विशेष होटलों और गेस्ट हाउसों में कमरे लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को...

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

Image
एक मामले में जांच के दौरान पुलिस से उलझा बस कंडक्टर, दूसरे में श्याम भक्त से मारपीट करने वाला सफाईकर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खाटू पुलिस ने दिखाई सख्ती खाटूश्यामजी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बस कंडक्टर और सफाईकर्मी। खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक निजी बस के कंडक्टर और रोडवेज बस डिपो स्थित सुलभ शौचालय के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आई थीं। वायरल वीडियो की जांच करने पहुंची पुलिस से ही उलझ गया बस कंडक्टर सीकर-खाटू मार्ग पर संचालित निजी बस के कंडक्टर द्वारा श्रद्धालु से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच के लिए बस स्टैंड पहुंची। कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान बस कंडक्टर ने किराए के विवाद का हवाला देते हुए पुलिस टीम से ही बहस शुरू कर दी। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उत्ते...

CM भजनलाल का बड़ा एक्शन! टैक्स चोरों, अवैध माइनिंग और शराब तस्करों पर जीरो टॉलरेंस, एक बैठक में दिए 10 सख्त आदेश

Image
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्व बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। टैक्स चोरी, अवैध खनन, शराब तस्करी, फर्जी रजिस्ट्री और लंबित सरकारी मामलों पर अब सख्त कार्रवाई होगी शासन सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा । जयपुर। राजस्थान सरकार ने टैक्स चोरी, अवैध खनन और राजस्व से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में किसी भी प्रकार की कर चोरी या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने के लिए राजस्व संग्रह बढ़ाना आवश्यक है। सरकार के अनुसार पहली तिमाही में 33,969 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.54 प्रतिशत अधिक...

श्रीगंगानगर गैंगरेप केस: 19 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; SP की सख्त चेतावनी

Image
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू, पीड़िता सुरक्षित; वकीलों ने आरोपियों की पैरवी से किया इनकार श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच लगातार जारी है और पुलिस का कहना है कि अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर मामले से जुड़े कई फर्जी वीडियो और भ्रामक पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। SP की चेतावनी: फर्जी वीडियो शेयर किए तो होगी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए किसी भी वीडियो या पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर टीम लगातार निगरानी कर रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता सुरक्षित, वायरल दावे निकले झूठे पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर पीड़िता की मौत, अस्पताल में रोने या आरोपियों की...

Bulldozer Action: बेघर परिवारों के बीच पहुंचे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- गरीबों का आशियाना उजाड़ना बर्दाश्त नहीं

Image
जैसलमेर में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, धरनास्थल पर प्रशासन को घेरा; बोले- अधिकारों की लड़ाई हर मंच पर लड़ूंगा। जैसलमेर. जैसलमेर में हाल ही में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के बीच गुरुवार को शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी पहुंचे। उन्होंने बेघर हुए परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर हालात का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण कर प्रशासन की कार्रवाई पर चिंता जताई। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायतें और फोन आने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे हैं ताकि वास्तविक स्थिति को समझ सकें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां रह रहे भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की गई है, जिससे कई परिवारों का आशियाना उजड़ गया। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को बिना उचित व्यवस्था के बेघर करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। "पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें" विधायक भाटी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा...

Monsoon Alert Today: पूरे देश में मानसून एक्टिव, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Image
IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में आज भारी बारिश की संभावना, किसानों और मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह Monsoon update: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। गुरुवार को मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में भी सक्रिय हो गया, जिसके साथ ही भारत के सभी राज्यों में मानसून की दस्तक पूरी हो गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा बना हुआ है। यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मेघालय में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिम बंगाल के...

Ajmer Jail Murder: आखिर कौन है विष्णु अजान? बाइक चोर से बना खूंखार शूटर, अब डकैत जगन गुर्जर की हत्या का आरोपी

Image
भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड में रह चुका है आरोपी, अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या के बाद फिर सुर्खियों में; परिजनों ने CBI जांच की मांग उठाई Crime News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद आरोपी विष्णु अजान एक बार फिर चर्चा में है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कभी बाइक चोरी के मामलों में जेल पहुंचा विष्णु बाद में संगठित अपराध की दुनिया में उतर गया और गैंग का शूटर बन गया। अब उस पर जेल के भीतर जगन गुर्जर की हत्या का आरोप है। बाइक चोरी से अपराध की दुनिया में रखा कदम पुलिस के अनुसार विष्णु के खिलाफ भरतपुर शहर के विभिन्न थानों में बाइक चोरी के तीन मामले दर्ज थे। इन्हीं मामलों में गिरफ्तारी के बाद वह वर्ष 2023 में सेवर जेल पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात कृपाल गैंग के सदस्यों से हुई। यहीं से उसके अपराध का स्वरूप बदल गया। बताया जाता है कि गैंग ने उसकी जमानत करवाई और अपने साथ रखकर उसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल कर लिया। कुलदीप जघीना हत्याकांड में निभाई अहम भूमिका जांच के अनुसार जुलाई 2023 में गैंग ने विष्णु को गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गत...

सोना स्थिर, चांदी हुई सस्ती: खरीदारी का सुनहरा मौका? जानिए आज आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

Image
लगातार दूसरे सप्ताह चांदी के दाम में नरमी, दिल्ली में एक दिन में ₹10 हजार प्रति किलो की गिरावट; सोने में मामूली तेजी बरकरार बिजनेस डेस्क। सोना-चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे लोगों के लिए गुरुवार राहत लेकर आया है। जहां सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में ज्वेलरी खरीदने और निवेश करने वालों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर टिकी हुई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव एक ही दिन में ₹10,000 प्रति किलोग्राम घटकर ₹2.35 लाख प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से चांदी में लगातार नरमी बनी हुई है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर राहत दिखाई दे रही है। वहीं सोने की कीमतों में हल्की मजबूती बनी रही। 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,43,390 प्रति 10 ग्राम , 22 कैरेट सोना ₹1,31,450 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,07,580 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। वायदा बाजार में अलग रुख घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोना और चांदी दोनों में हल्की तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान अगस्त डिलीवरी वाला सोना बढ़त के सा...

जीणमाता धाम का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर हर सनातनी को होगा गर्व... पढ़िए आस्था से जुड़ी पूरी कथा

Image
नौ देवियों में प्रथम जयंती देवी का प्राचीन शक्तिपीठ माना जाता है जीणधाम, भाई-बहन के अमर प्रेम, धार्मिक समरसता और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम खाटूश्यामजी। राजस्थान की पावन धरा पर अरावली पर्वतमाला की शांत व सुरम्य वादियों के मध्य स्थित श्री जीणमाता धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। सदियों से यह पवित्र शक्तिपीठ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला दिव्य धाम माना जाता है। यहां पहुंचते ही भक्तों के मन में अद्भुत शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। विशेष रिपोर्ट- सुजल स्वामी नौ देवियों में प्रथम जयंती देवी का प्राचीन शक्तिपीठ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जीणधाम का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसे नौ देवियों में प्रथम जयंती देवी के शक्तिपीठ के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि लगभग दसवीं शताब्दी में चूरू जिले के घांघू गांव की कन्या जीवणी ने कठोर तपस्या कर स्वयं को मां जयंती की दिव्य ज्योति में समर्पित कर दिया। उसी घटना के बाद यह स्थान जयंती शक्तिपीठ, जीवणी माता का स्थान और समय के साथ अपभ्रंश होकर जीणम...

SMS के चर्चित फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. एन.एल. डिसानिया का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, अस्पताल में शोक की लहर

Image
'आज खेलने नहीं आ पाऊंगा...' कुछ घंटों बाद आई मौत की खबर, मोबाइल में मिले मनोरोग विशेषज्ञों के इलाज से जुड़े दस्तावेज; पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एन.एल. डिसानिया के संदिग्ध परिस्थितियों में हुए निधन ने चिकित्सा जगत को स्तब्ध कर दिया है। मंगलवार तक सामान्य रूप से विभागीय कार्य करने वाले डॉ. डिसानिया के निधन की खबर बुधवार सुबह सामने आई, जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. एन. एल. डिसानीय जानकारी के अनुसार डॉ. डिसानिया ने मंगलवार को विभाग का प्रभार वरिष्ठ प्रोफेसर को सौंपते हुए बुधवार को अवकाश पर रहने की बात कही थी। बुधवार सुबह उनके एक परिचित ने उन्हें बैडमिंटन खेलने के लिए फोन किया, जिस पर उन्होंने कहा कि बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने जाना है, इसलिए वे खेलने नहीं आ पाएंगे। कुछ ही समय बाद उनके निधन की सूचना मिलने से उनके सहयोगी और मित्र स्तब्ध रह गए। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह उनकी बेटी बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। घर से निकलते समय डॉ. डिसानिया ने उसे...

खाटूश्यामजी के पास इस ग्राम पंचायत में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब: सरपंच की कुर्सी से लेकर सरकारी प्रिंटर तक सब बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

Image
लामियां ग्राम पंचायत में हुई सरकारी सामान चोरी का खुलासा, पहले एक आरोपी हो चुका था गिरफ्तार; पूछताछ में रेनवाल, रींगस, दांतारामगढ़, कालाडेरा और खाटूश्यामजी क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में चोरी की वारदातें कबूलीं। खाटूश्यामजी.  लामियां ग्राम पंचायत भवन से सरकारी सामान चोरी करने वाले गिरोह का खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सरपंच की कुर्सी, एचपी कंपनी का प्रिंटर, खेतान कंपनी के दो बड़े कूलर सहित अन्य सरकारी सामान बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी आनन्द को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थानाप्रभारी अमित नागौरा ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात ग्राम पंचायत भवन से अज्ञात बदमाश सरकारी सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद रेनवाल निवासी जितेन्द्र स्वामी (23) और निर्मल यादव (23) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लि...

राजस्थान में 31 जुलाई तक पंचायत और निकाय चुनाव मुश्किल, निर्वाचन आयोग ने सरकार को बताया 90 दिन का रोडमैप

Image
हाईकोर्ट की समय-सीमा पर संकट, ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट के बाद ही आगे बढ़ेगी चुनाव प्रक्रिया जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव तय समय-सीमा के भीतर कराना अब मुश्किल नजर आ रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 31 जुलाई तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी चुनाव कराने के लिए कम से कम 90 दिन का समय आवश्यक होगा। जानकारी के अनुसार, फिलहाल हाईकोर्ट की निर्धारित समय-सीमा में करीब 25 दिन शेष हैं, जबकि चुनाव से पहले आरक्षण, मतदाता सूची, चुनाव कार्यक्रम, नामांकन, मतदान और मतगणना सहित कई संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। ऐसे में 31 जुलाई तक चुनाव कराना लगभग असंभव माना जा रहा है। इससे पहले भी हाईकोर्ट के 15 अप्रैल तक चुनाव कराने के आदेश का पालन नहीं हो सका था। अब दूसरी बार न्यायालय की तय समय-सीमा पर संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा की ओर से दायर अवमानना याचिका के बाद राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गए हैं तथा हाईकोर्ट से समय-सीमा बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन किया जा रहा है। ...

SMS मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर ने उठाया आत्मघाती कदम, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

Image
फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. एन.एल. डिसानिया घर में मृत मिले, कुछ दिन पहले ही शुरू कराई थी अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से चिकित्सा जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एन.एल. डिसानिया अपने घर में मृत पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन घर लौटे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत उन्हें खातीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए पार्थिव शरीर को एसएमएस अस्पताल लाया गया। डॉ. डिसानिया राजस्थान के प्रतिष्ठित फोरेंसिक विशेषज्ञों में गिने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक मेडिकल शिक्षा और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हाल ही में उनकी मौजूदगी में एसएमएस अस्पताल में अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब का शुभारंभ भी हुआ था, जिसे प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि माना गया था। इस ...

राजस्थान में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, अधिकांश जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी जारी

Image
डूंगरपुर में सबसे ज्यादा 70 मिमी बारिश, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में झमाझम बरसात; 11 जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अलवर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान डूंगरपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, भरतपुर और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा डूंगरपुर जिले के वेंजा में 70 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा ओबरी में 51 मिमी , नीमराणा में 52 मिमी , अरनोद में 21 मिमी , छोटी सादड़ी में 22 मिमी तथा सुहागपुरा में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन कमजोर होकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर वेल मार्क लो प्रेशर में बदल गया है। इसके प्रभाव से आगामी दो से तीन दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर ह...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से श्री श्याम मंदिर कमेटी की शिष्टाचार भेंट, नए 'खाटूश्यामजी' रेलवे स्टेशन पर हुई विस्तृत चर्चा

Image
सुंदरपुरा में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के डिजाइन, यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों पर मंथन, कमेटी ने रेल मंत्री का जताया आभार रिपार्ट- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी। खाटूधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रस्तावित 'खाटूश्यामजी' रेलवे स्टेशन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर सुंदरपुरा में प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। गौरतलब है कि रेल मंत्री ने हाल ही में सुंदरपुरा में 'खाटूश्यामजी' नाम से नए रेलवे स्टेशन की घोषणा की थी। यह स्टेशन बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के डिजाइन, यात्री सुविधाओं, भविष्य की आवश्यकताओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान...

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार

खाटू को मिली नई पुलिस टीम: इंद्राज मरोड़िया होंगे नए थानाप्रभारी, यातायात की कमान भी बदली