🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान
Ad
समारोह से पहले पवन कुमार चौबे पुलिस थाने से बैंड-बाजों के साथ विंटेज कार में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पूरे रास्ते लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सीकर एएसपी तेजपाल सिंह, रींगस एएसपी दीपक गर्ग, खाटू डिप्टी राजेश जांगिड़, खाटू थानाप्रभारी इंद्राज मरोड़िया तथा सदर थानाप्रभारी अमित नागौरा मंचासीन रहे।
इस अवसर पर पवन कुमार चौबे के साथ थाना में पूर्व कार्यरत एएसआई सांवरमल एवं कॉन्स्टेबल गिरधारीलाल को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विभिन्न संगठनों ने माला, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, पूर्व पार्षद राजू माटोलिया, सहकारी समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर पूनियां, भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल स्वामी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौतम खाटूवाला, अनिश मनिहार, विष्णु जगरामका, जगदीश बाजिया, राजेंद्र शर्मा, मोहन मावलिया, सुनील बाजिया, मनोज महाराज, मनोज स्वामी, कैलाश माटोलिया, सुमित शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, शंकर बलोदा, भागचंद लामियां, ताराचंद कुमावत, वरुण धूत सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं पुलिस विभाग की ओर से एएसआई सायर सिंह, राधेश्याम मीणा, एचएम राहुल चौधरी, राजेंद्र, मोहन खेड़ड़ सहित अन्य पुलिसकर्मी भी समारोह में मौजूद रहे।
समारोह में वक्ताओं ने पवन कुमार चौबे के कार्यकाल को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं नए थानाप्रभारी इंद्राज मरोड़िया को खाटू की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में आत्मीयता और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
Comments
Post a Comment