🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान
Ad
खाटूश्यामजी।(रिपोर्ट- सुजल स्वामी) विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में सरकारी विभागों में हुए तबादलों के बाद सोमवार को नव नियुक्त अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने से पहले सभी अधिकारियों ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और क्षेत्र में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की। सबसे पहले खाटूश्यामजी कोतवाली के नवनियुक्त थाना प्रभारी सीआई इंद्राज मरोड़िया बाबा श्याम मंदिर पहुंचे, जहां श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद कमेटी कार्यालय में श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मंदिर दर्शन के बाद सीआई इंद्राज मरोड़िया ने थाना पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सदर थाना प्रभारी अमित नागौरा के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद एएसआई सायर सिंह, एचएम राहुल चौधरी सहित पुलिसकर्मियों के अलावा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौतम खाटूवाला, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल स्वामी, बजरंग सिंह, करण वर्मा, रमेश वर्मा, चंद्रनाथ महाराज, बालकिशन वर्मा सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
वहीं, नगरपालिका खाटू के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी (ईओ) सहदेव दान चारण ने भी पदभार ग्रहण करने से पहले पालिका टीम के साथ बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति और विकास की कामना करते हुए बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी की ओर से उनका भी श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके बाद सहदेव दान चारण ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला। पालिका कार्यालय में कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी दौरान पूरणमल कुमावत ने भी नगरपालिका में कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। स्वागत समारोह में सफाई निरीक्षक वीरेंद्र चंदेलिया, विजयपाल सिंह, जयपाल, तेजपाल सहित नगरपालिका स्टाफ तथा सहकारी समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर पूनियां, श्रवण रूलानियां, ताराचंद कुमावत, बिडदीचंद, सांवरमल कुमावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नव नियुक्त अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करते हुए पारदर्शिता, सुशासन और बेहतर प्रशासन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Comments
Post a Comment