🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार

तोरण गेट और रींगस रोड पर चलाया विशेष अभियान, गाड़ियों को रोककर होटल-गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने का बनाया जा रहा था दबाव; पुलिस ने दिखाई सख्ती




खाटूश्यामजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कथित रूप से परेशान कर जबरन होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने वाले 'लपका गिरोह' पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 17 दलालों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश जांगिड़ के निर्देशन एवं कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तोरण गेट और रींगस रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान श्रद्धालुओं की गाड़ियों को रोककर होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने के लिए दबाव बनाने वाले लोगों को मौके से पकड़ा गया।

कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ लोग रास्ते में रोककर विशेष होटलों और गेस्ट हाउसों में कमरे लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा होने के साथ-साथ खाटूश्यामजी की धार्मिक छवि भी प्रभावित हो रही थी। शिकायतों का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो टूक कहा कि खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लपका गिरोह, अवैध दलाली और श्रद्धालुओं से जबरदस्ती करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।



Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी