🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

एक मामले में जांच के दौरान पुलिस से उलझा बस कंडक्टर, दूसरे में श्याम भक्त से मारपीट करने वाला सफाईकर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खाटू पुलिस ने दिखाई सख्ती

खाटूश्यामजी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बस कंडक्टर और सफाईकर्मी।


खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक निजी बस के कंडक्टर और रोडवेज बस डिपो स्थित सुलभ शौचालय के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आई थीं।

वायरल वीडियो की जांच करने पहुंची पुलिस से ही उलझ गया बस कंडक्टर

सीकर-खाटू मार्ग पर संचालित निजी बस के कंडक्टर द्वारा श्रद्धालु से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच के लिए बस स्टैंड पहुंची। कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान बस कंडक्टर ने किराए के विवाद का हवाला देते हुए पुलिस टीम से ही बहस शुरू कर दी। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उत्तेजित होकर विवाद करता रहा। इसके बाद पुलिस ने रामलाल पुत्र गोरूराम यादव (53) निवासी सवाईपुरा, थाना जीणमाता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

सुलभ शौचालय में श्याम भक्त को मारा थप्पड़, कर्मचारी भी पकड़ा गया

दूसरे मामले में रोडवेज बस डिपो परिसर स्थित सुलभ शौचालय में आगरा से आए एक श्याम भक्त के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार श्रद्धालु शौचालय उपयोग करने पहुंचा था। इसी दौरान सफाई कार्य को लेकर कहासुनी हुई और वहां कार्यरत कर्मचारी ने श्रद्धालु को थप्पड़ मार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अनिल चांवरिया पुत्र रोहिताश (20) निवासी दायरा, थाना सामोद को गिरफ्तार कर लिया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

थाना हेड कॉन्स्टेबल राहुल चौधरी ने बताया कि खाटूश्यामजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार करने या पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार