Khatu Shyam Temple News: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया खाटूश्यामजी का दौरा, विकास योजनाओं और मंदिर विस्तार पर हुई बड़ी बैठक
Skip to main content
Search This Blog
Khatushyamji News Live brings the latest Rajasthan News, Khatu Shyam Ji News, Breaking News, Politics, Crime, Business, Religion, Government Schemes and Viral News in Hindi.
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
Khatu Shyam Temple News: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया खाटूश्यामजी का दौरा, विकास योजनाओं और मंदिर विस्तार पर हुई बड़ी बैठक
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना, मंदिर कमेटी कार्यालय में भविष्य के विस्तार, श्रद्धालु सुविधाओं, पार्किंग, यातायात और रींग रोड सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर हुआ मंथन
खाटूश्यामजी। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी का दौरा कर मंदिर परिसर, श्रद्धालु सुविधाओं और विभिन्न विकास परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ राजस्थान प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, आईएएस शुचि त्यागी, रवि जैन तथा प्रवीण गुप्ता भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
दौरे की शुरुआत बाबा श्याम के दरबार में दर्शन-पूजन से हुई। मुख्य सचिव ने लखदातारी बाबा श्याम के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।
दर्शन के बाद मुख्य सचिव ने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और संचालन व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद श्री श्याम मंदिर कमेटी कार्यालय में मंदिर कमेटी और प्रशासन के अधिकारियों के साथ काफी देर तक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में खाटूश्यामजी के समग्र विकास और भविष्य की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विस्तृत मंथन किया गया। मंदिर परिसर के विस्तार, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं के विकास, पार्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, यातायात प्रबंधन, प्रस्तावित रींग रोड, भीड़ नियंत्रण, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा आगामी विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने वर्तमान कार्यों की प्रगति से भी मुख्य सचिव को अवगत कराया और आवश्यक सुझाव साझा किए।
बैठक से पहले मुख्य सचिव ने रींगस रोड स्थित 52 बीघा सरकारी पार्किंग स्थल पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और भविष्य की उपयोगिता की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह पार्किंग भविष्य में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा मानी जा रही है।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग एवं किशोरीलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा, उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल, थाना प्रभारी इंद्राज मरोड़िया, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सहदेवदान चारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव का यह दौरा खाटूश्यामजी में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा और भविष्य की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ खाटूश्यामजी को एक सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।
एक मामले में जांच के दौरान पुलिस से उलझा बस कंडक्टर, दूसरे में श्याम भक्त से मारपीट करने वाला सफाईकर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खाटू पुलिस ने दिखाई सख्ती खाटूश्यामजी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बस कंडक्टर और सफाईकर्मी। खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक निजी बस के कंडक्टर और रोडवेज बस डिपो स्थित सुलभ शौचालय के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आई थीं। वायरल वीडियो की जांच करने पहुंची पुलिस से ही उलझ गया बस कंडक्टर सीकर-खाटू मार्ग पर संचालित निजी बस के कंडक्टर द्वारा श्रद्धालु से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच के लिए बस स्टैंड पहुंची। कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान बस कंडक्टर ने किराए के विवाद का हवाला देते हुए पुलिस टीम से ही बहस शुरू कर दी। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उत्ते...
पदभार ग्रहण से पहले मंदिर में नवाया शीश, बाबा श्याम का आशीर्वाद लेकर शुरू की नई पारी खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में सरकारी विभागों में हुए तबादलों के बाद सोमवार को नव नियुक्त अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने से पहले सभी अधिकारियों ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और क्षेत्र में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की। सबसे पहले खाटूश्यामजी कोतवाली के नवनियुक्त थाना प्रभारी सीआई इंद्राज मरोड़िया बाबा श्याम मंदिर पहुंचे, जहां श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद कमेटी कार्यालय में श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मंदिर दर्शन के बाद सीआई इंद्राज मरोड़िया ने थाना पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सदर थाना प्रभारी अमित नागौरा के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद एएसआई सायर सिंह, एचएम राहुल चौधरी सहित पुलिसकर्मियों के अलावा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौतम खाटूवा...
तोरण गेट और रींगस रोड पर चलाया विशेष अभियान, गाड़ियों को रोककर होटल-गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने का बनाया जा रहा था दबाव; पुलिस ने दिखाई सख्ती खाटूश्यामजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कथित रूप से परेशान कर जबरन होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने वाले 'लपका गिरोह' पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 17 दलालों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश जांगिड़ के निर्देशन एवं कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तोरण गेट और रींगस रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान श्रद्धालुओं की गाड़ियों को रोककर होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने के लिए दबाव बनाने वाले लोगों को मौके से पकड़ा गया। कार्यवाहक थानाप्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ लोग रास्ते में रोककर विशेष होटलों और गेस्ट हाउसों में कमरे लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को...
Comments
Post a Comment