🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

Khatu Shyam News: यमुना जल समझौते पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्मान, खाटूश्यामजी के पवन पुजारी ने किया भव्य स्वागत

जयपुर में शेखावाटी फाउंडेशन के कार्यक्रम में बाबा श्याम की तस्वीर और श्याम दुपट्टा भेंट कर किया अभिनंदन, पवन पुजारी ने समझौते को शेखावाटी के विकास की ऐतिहासिक सौगात बताया




खाटूश्यामजी।(रिपोर्ट- सुजल स्वामी) शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माने जा रहे यमुना जल समझौते के उपलक्ष्य में जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी के वरिष्ठ भाजपा नेता, सिंहपोल हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन पुजारी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का बाबा श्याम की तस्वीर भेंट कर तथा श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया।

पवन पुजारी ने कहा कि यमुना जल समझौता शेखावाटी की दशकों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय किसानों, आमजन और आने वाली पीढ़ियों के लिए दूरगामी लाभ देने वाला साबित होगा। इससे क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता मजबूत होने के साथ कृषि, उद्योग और समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेखावाटी की जनता लंबे समय से जिस जल परियोजना की प्रतीक्षा कर रही थी, उसे अब नई दिशा मिली है। यह निर्णय क्षेत्र के विकास के नए अध्याय की शुरुआत है।

कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ सहित सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले के अनेक जनप्रतिनिधि एवं शेखावाटी फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश रामुका, भाजपा नेता संजय तिवाड़ी, छोटूराम शेरावत, कृष्ण डालूका, भवानी खरतला, केदारमल जांगिड़, ताराचंद कुमावत, पुरुषोत्तम कुमावत, बजरंग सिंह, हरिओम भातरा, नरेंद्र सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार