🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

Rajasthan Nikay Chunav 2026: 15 अगस्त के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता! उद्घाटन-शिलान्यास तेज करने के संकेत

सूत्रों का दावा—सरकार और चुनाव आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में, जिला प्रशासन और निकायों को 15 अगस्त तक विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास पूरे करने के मिले संकेत





जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, अब सरकार और चुनाव आयोग की निगाहें 15 अगस्त पर टिकी हुई हैं। इसके बाद प्रदेश में कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से अघोषित रूप से जिला कलेक्टरों, जिला परिषदों और नगरीय निकायों को संकेत दिए गए हैं कि जिन विकास कार्यों का उद्घाटन या शिलान्यास कराया जाना है, उन्हें 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाए। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया कभी भी गति पकड़ सकती है।

इसी के चलते प्रदेशभर में आने वाले दिनों में लोकार्पण, शिलान्यास और नई घोषणाओं का सिलसिला तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। कई विभाग अपने प्रस्तावों और विकास कार्यों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं, ताकि आचार संहिता लागू होने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

हालांकि, सरकार या राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक आचार संहिता लागू होने या चुनाव कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है। ऐसे में अंतिम निर्णय की घोषणा सरकार और चुनाव आयोग द्वारा किए जाने का इंतजार है।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार