🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान
Ad
खाटूश्यामजी।(रिपोर्ट- सुजल स्वामी) राजस्थान में आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर संभाग की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक खाटूश्यामजी स्थित सांवरिया भवन में आयोजित होगी। राजनीतिक जानकार इस बैठक को पंचायत चुनाव से पहले संगठन की बड़ी रणनीतिक कवायद के रूप में देख रहे हैं।
बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे पंजीयन से होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे प्रथम सत्र और दोपहर 2 बजे द्वितीय सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें जयपुर संभाग के विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, संगठन पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रमुख, जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भाग लेंगे।
इस बार बैठक का प्रारूप भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पहले सत्र में वर्तमान संगठन पदाधिकारियों के साथ संवाद होगा, जबकि दूसरे सत्र में पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों और लंबे समय से संगठन की सक्रिय बैठकों से दूर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। इसे संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। राजनीतिक दृष्टि से सबसे अहम बात यह मानी जा रही है कि जयपुर संभाग की बैठक जयपुर के बजाय खाटूश्यामजी में आयोजित की जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि धार्मिक आस्था, क्षेत्रीय जुड़ाव और संगठनात्मक मजबूती को साथ लेकर भाजपा नगर निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है।
बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान राजेश रोलन, मंडल अध्यक्ष मुकेश रामुका, भाजपा नेता संजय तिवाड़ी, प्रभुसिंह गोगवास, जितेंद्र कारंगा, आकाश सामरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राजनीतिक हलकों की नजर अब इस बैठक पर टिकी है, क्योंकि माना जा रहा है कि यहां से पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की आगामी रणनीति और कार्ययोजना का स्पष्ट संकेत मिल सकता है।
Comments
Post a Comment