🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

खाटूश्यामजी पहुंचे कथावाचक किरीट भाई, बाबा श्याम के दरबार में मांगी क्षमा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अजमेर में कथित विवादित टिप्पणी के बाद कथावाचक किरीट भाई खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के दर्शन कर क्षमा याचना की,मंदिर कमेटी द्वारा साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

खाटूश्यामजी। अजमेर में खाटूश्याम बाबा को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद कथावाचक किरीट भाई बुधवार को खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन कर क्षमा याचना की। इस दौरान का वीडियो श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने वीडियो साझा करते हुए बताया कि कथित विवादित बयान के बाद किरीट भाई बाबा श्याम के दरबार पहुंचे और श्रद्धापूर्वक दर्शन कर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए क्षमा मांगी। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

अजमेर में बयान के बाद हुआ था विरोध

गौरतलब है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अजमेर में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान किरीट भाई की ओर से खाटूश्याम बाबा के संबंध में की गई कथित टिप्पणी को लेकर श्याम भक्तों में नाराजगी देखने को मिली थी। कथा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके ठहरने के स्थान पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

विरोध के दौरान किरीट भाई श्रद्धालुओं के सामने आए और कहा कि यदि उनकी किसी बात से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था और वह स्वयं सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। इसके बाद मामला शांत हो गया।

वीडियो पर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रिया

अब खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर दर्शन और क्षमा याचना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए बाबा श्याम की कृपा का उल्लेख किया, जबकि कई यूजर्स ने पुराने विवाद को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार