🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

खाटूधाम बना भाजपा का शक्ति केंद्र, जयपुर संभाग की सबसे बड़ी संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

दो चरणों में चली मैराथन बैठक, संगठन की नब्ज टटोलने के साथ चुनावी तैयारियों पर बना रोडमैप




खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट-सुजल स्वामी) खाटूधाम के अस्पताल चौराहा स्थित साँवरिया भवन में शनिवार को भाजपा की जयपुर संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने की।

बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, प्रभारी मंत्री संजय शर्मा, सैनिक कल्याण राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजोर, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, महामंत्री भूपेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष मुकेश दधीच, मंत्री एकता अग्रवाल, सांसद मंजू शर्मा, राव राजेंद्र सिंह सहित जयपुर संभाग के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने पदाधिकारियों से वन-टू-वन संवाद कर संगठन की गतिविधियों का फीडबैक लिया और कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। बैठक से पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के साथ श्री श्याम मंदिर में दर्शन किए। मीडिया से बातचीत में डॉ. बैरवा ने कहा कि संगठनात्मक बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को और मजबूत बनाना है। बैठक में पहुंचे अतिथियों का भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में भाजपा नेता पवन पुजारी, गजानंद कुमावत, प्रभुसिंह गोगावास, मुकेश रामूका, संजय तिवाड़ी, पूरणमल हरनाथका सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

बगड़ी और पुजारी की टीम की तीन दिन की मेहनत लाई रंग



बैठक की तैयारियों में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और भाजपा नेता पवन पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगातार तीन दिन तक व्यवस्थाएं संभालीं। सफल आयोजन के बाद संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने श्रवण सिंह बगड़ी और पवन पुजारी सहित पूरी मंडल टीम की सराहना की। इसमें मुकेश रामूका, छोटूराम शेरावत, केदारमल जांगिड़, संजय तिवाड़ी, राहुल स्वामी, श्रवण रूलानियां, अजय शर्मा, हरिओम भातरा, सुरेश मील, ताराचंद कुमावत और बजरंग सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार