🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

खाटूश्यामजी मंदिर से सिया-चेतन की कथित शादी की चर्चा, आखिर क्या है सच्चाई? सामने आई अहम जानकारी

कथित शादी की खबरों के बीच मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया रुख, मंदिर कमेटी का जवाब, कहा- मंदिर परिसर में शादी की कोई व्यवस्था नहीं, आधिकारिक पुष्टि नहीं; पुलिस जांच को लेकर भी स्थिति साफ की



खाटूश्यामजी- पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित शादी को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में चर्चाएं सामने आने के बाद खाटूश्याम मंदिर कमेटी ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि मंदिर परिसर में विवाह कराने की कोई व्यवस्था या परंपरा नहीं है, इसलिए कथित शादी से जुड़े किसी भी दावे की पुष्टि मंदिर प्रशासन नहीं कर सकता।


मंदिर कमेटी के अनुसार, हाल के दिनों में इस मामले को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने मंदिर प्रशासन से कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि मंदिर परिसर से जुड़े किसी भी सीसीटीवी फुटेज या अन्य रिकॉर्ड किसी भी जांच एजेंसी को केवल निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और स्थानीय पुलिस की जानकारी के बाद ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं।


इधर, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने जांच के दौरान खाटूश्यामजी क्षेत्र से कुछ जानकारियां जुटाने का प्रयास किया। हालांकि, कथित शादी की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियों की ओर से भी इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया है। मामले में दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। ऐसे में कथित शादी को लेकर सामने आए दावों की भी जांच प्रक्रिया के तहत पड़ताल की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार