🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव की बड़ी अपडेट! 15 अगस्त से 15 नवंबर के बीच हो सकते हैं चुनाव, कल हाईकोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

CMO में हाई लेवल मंथन के बाद रिपोर्ट अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद हाईकोर्ट में रखा जाएगा सरकार का रोडमैप

    





जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से अटके पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार 15 अगस्त से 15 नवंबर के बीच पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारी में है। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद चुनावी रोडमैप को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सहमति मिलने के बाद रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद सरकार सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।

बैठक में महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन, राज्य निर्वाचन आयोग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक) आयोग के प्रतिनिधियों सहित पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में ओबीसी आयोग को 31 जुलाई तक सर्वे पूरा करने तथा 5 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद करीब 10 दिनों में आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि पंचायत और निकाय चुनाव में हो रही देरी पर हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सरकार को अवमानना कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। सोमवार को होने वाली सुनवाई में सरकार चुनाव कार्यक्रम, ओबीसी सर्वे और आरक्षण प्रक्रिया को लेकर अपना पक्ष रखेगी। यदि सरकार तय समयसीमा के अनुसार प्रक्रिया पूरी करती है तो राजस्थान में 15 अगस्त से 15 नवंबर के बीच पंचायत और निकाय चुनाव की घोषणा का रास्ता साफ हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार