🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

खाटूश्यामजी से 26 किमी दूर प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में लाखों की चोरी, भगवान के चांदी के छत्र और आभूषण ले उड़े चोर

खाचरियावास गांव में देर रात वारदात, मंदिर का ताला तोड़कर चोर फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


खाटूश्यामजी। धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी से करीब 26 किलोमीटर दूर स्थित खाचरियावास गांव के सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश मंदिर का मुख्य द्वार तोड़कर अंदर घुसे और भगवान के चांदी के छत्र, राधारानी का मंगलसूत्र, पैरों के कड़े सहित लाखों रुपये के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में रोष का माहौल है। 

मंदिर के पुजारी रवि पुजारी ने बताया कि वे रोजाना की तरह सुबह मंगला आरती के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो भगवान गणेश और बालाजी महाराज के चांदी के छत्र, राधारानी का मंगलसूत्र सहित कई आभूषण गायब थे, जबकि मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए। दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार