🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

Khatu Shyamji News: खाटू में ई-रिक्शों पर बड़ा एक्शन, रजिस्ट्रेशन, कलर-कोड और 5 रूट लागू

हर ई-रिक्शे को मिलेगा यूनिक कलर-कोड, मालिक ही चला सकेगा वाहन; तय रूट से बाहर निकले तो होगी कानूनी कार्रवाई 




खाटूश्यामजी। बाबा श्याम की नगरी में लगातार बढ़ रही भीड़ और यातायात अव्यवस्था के बीच पुलिस प्रशासन अब ई-रिक्शा संचालन को पूरी तरह नियंत्रण में लाने की तैयारी में है। इसके लिए हर ई-रिक्शे की अलग पहचान बनाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक वाहन को रूट के अनुसार कलर-कोड और यूनिक स्टीकर दिया जाएगा, जिससे सड़क पर चलते ही उसकी पहचान की जा सकेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। बुधवार शाम पुलिस थाना परिसर में सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालक मौजूद रहे।


एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने कहा कि खाटूश्यामजी में ई-रिक्शों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इसलिए सभी ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाएगा। पंजीयन के बाद ही वाहन को निर्धारित रूट के अनुसार कलर-कोड और यूनिक स्टिकर जारी होगा। बिना रजिस्ट्रेशन और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। रींगस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग ने बताया कि ई-रिक्शा यूनियन के साथ बैठक कर रूट, कलर-कोड और शुल्क तय किया जाएगा। साथ ही ई-रिक्शा के अलावा अन्य रिक्शों का प्रवेश केवल गोल्डन वाटर पार्क डायवर्जन तक ही रहेगा। शहर के अंदर उनका संचालन नहीं होगा।

डिप्टी एसपी राजेश जांगिड़ ने कहा कि अब ई-रिक्शा केवल उसका पंजीकृत मालिक ही चला सकेगा। दूसरे व्यक्ति को किराए पर वाहन देकर संचालन कराने की व्यवस्था बंद होगी। यदि मालिक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति वाहन चलाता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाप्रभारी इंद्राज मरोड़िया ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों की आजीविका प्रभावित करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसके लिए शहर में पांच रूट निर्धारित किए गए हैं।

ये रहेंगे पांच रूट

पहला रूट: 52 बीघा सरकारी पार्किंग से मेला डायवर्जन, होटल खाटूश्यामजी पैलेस, शनि मंदिर होते हुए लामियां तिराहा।

दूसरा रूट: रोडवेज बस स्टैंड से संस्कृत स्कूल, अलोदा तिराहा, थाना मोड़, पीडब्ल्यूडी मोड़ से शिंभू शेखावत के मकान की चेन तक।

तीसरा रूट: 52 बीघा सरकारी पार्किंग से सागर पाइप फैक्ट्री, नगरपालिका के पीछे, रोडवेज चौराहा, संस्कृत स्कूल, अलोदा तिराहा होते हुए पीडब्ल्यूडी मोड़ तक।

चौथा रूट: सांवलपुरा पार्किंग से अलोदा तिराहा होते हुए पीडब्ल्यूडी मोड़ तक।

पांचवां रूट: सीतारामपुरा की जोहड़ी से लामियां तिराहा होते हुए लखदातार मैदान तक।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ वाले दिनों में बाहरी रूट प्रभावी रहेंगे। निर्धारित मार्गों के अलावा अन्य किसी रूट पर ई-रिक्शा संचालित करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यातायात प्रभारी रामवतार, मालाराम, एएसआई सायर सिंह, राधेश्याम मीणा, हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी, कांस्टेबल राजेंद्र सहित पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालक उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार