🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

खाटू सदर इलाके में हत्या के प्रयास के 5 फरार आरोपी गिरफ्तार, एक महीने बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा पूरा परिवार

 


गोर्धनपुरा में खेत में घुसकर पिता-पुत्र पर किया था जानलेवा हमला, मुखबिर की सूचना पर 4 पुरुष और 1 महिला गिरफ्तार

खाटूश्यामजी। सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब एक महीने से फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।

थानाधिकारी अमित कुमार नागौरा ने बताया कि 12 जून को गोर्धनपुरा निवासी गणेश कुमार सांखला और उनके पिता हनुमान प्रसाद धोबी पर खेत में घुसकर लोहे की सरियों से जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी अमित कुमार नागौरा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान आसूचना अधिकारी कांस्टेबल इन्द्राज (834) को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुवालाल पुत्र सुरजाराम, उम्र 60 वर्ष, जाति बलाई, मोहनलाल पुत्र सुरजाराम, उम्र 47 वर्ष, जाति बलाई, बंशीधर पुत्र सुरजाराम, उम्र 45 वर्ष, जाति बलाई, रामपाल पुत्र सुरजाराम, उम्र 55 वर्ष, जाति बलाई, गोकुल देवी पत्नी रामपाल, उम्र 48 वर्ष, जाति बलाई है। सभी आरोपी गोर्धनपुरा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार