Posts

Showing posts from March, 2026

KhatuShyamji News: 3 करोड़ श्रद्धालु, फिर भी बदहाल व्यवस्थाएं! क्या बनेगा खाटूश्यामजी समेत बड़े तीर्थों के लिए अलग प्राधिकरण?

Image
देश-दुनिया से उमड़ रही आस्था की भीड़, लेकिन खाटूश्यामजी की व्यवस्था पर बड़ा सवाल; क्या अब बनेगा अलग धार्मिक विकास प्राधिकरण? खाटूश्यामजी: (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं की आमद हो रही है, लेकिन इन तीर्थस्थलों की व्यवस्थाएं आज भी सीमित संसाधनों वाले ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के भरोसे चल रही हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण यातायात, सफाई, पार्किंग, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं पर भारी दबाव पड़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों ने इन बड़े धार्मिक स्थलों के लिए अलग धार्मिक स्थल विकास प्राधिकरण बनाने की आवश्यकता बताई है। खाटूश्यामजी सबसे अधिक दबाव वाले धार्मिक स्थलों में शामिल विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में हर वर्ष करीब ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि कस्बे की स्थानीय आबादी करीब 30 हजार है। श्रद्धालुओं की इस विशाल संख्या के मुकाबले नगर पालिका के पास सीमित संसाधन हैं। होटल, धर्मशालाओं और व्यापारिक गतिविधियों से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन स्थानीय निकायों की आय और संसाधन उसी अनुपात म...

भारत की जीत के बाद खाटूश्यामजी दरबार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

Image
बाबा श्याम के चरणों में किया नमन, देश की सुख-समृद्धि और भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की मांगी कामना रिपोर्ट- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. आस्था और श्रद्धा की पावन नगरी खाटूश्यामजी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। हरभजन सिंह ने पवित्र श्याम दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन किए और देश में सुख-समृद्धि तथा भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। गौरतलब है कि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद हरभजन सिंह बाबा श्याम के दरबार पहुंचे और जीत के लिए आभार प्रकट करते हुए बाबा के चरणों में नमन किया। कमेटी मंत्री ने करवाई पूजा-अर्चना इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने हरभजन सिंह को बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। साथ ही श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर, कृष्ण प्रतिमा और चांदी का निशान भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। पुजारी हाउस में हुआ भव्य स्वागत दर्शन के बाद हरभजन सिंह कस्बे के पुजारी हाउस भी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कैलाश पुजारी व मनन पुजारी ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाक...

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार

खाटू को मिली नई पुलिस टीम: इंद्राज मरोड़िया होंगे नए थानाप्रभारी, यातायात की कमान भी बदली