🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

KhatuShyamji News: 3 करोड़ श्रद्धालु, फिर भी बदहाल व्यवस्थाएं! क्या बनेगा खाटूश्यामजी समेत बड़े तीर्थों के लिए अलग प्राधिकरण?

देश-दुनिया से उमड़ रही आस्था की भीड़, लेकिन खाटूश्यामजी की व्यवस्था पर बड़ा सवाल; क्या अब बनेगा अलग धार्मिक विकास प्राधिकरण?



खाटूश्यामजी: (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं की आमद हो रही है, लेकिन इन तीर्थस्थलों की व्यवस्थाएं आज भी सीमित संसाधनों वाले ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के भरोसे चल रही हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण यातायात, सफाई, पार्किंग, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं पर भारी दबाव पड़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों ने इन बड़े धार्मिक स्थलों के लिए अलग धार्मिक स्थल विकास प्राधिकरण बनाने की आवश्यकता बताई है।

खाटूश्यामजी सबसे अधिक दबाव वाले धार्मिक स्थलों में शामिल

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में हर वर्ष करीब ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि कस्बे की स्थानीय आबादी करीब 30 हजार है। श्रद्धालुओं की इस विशाल संख्या के मुकाबले नगर पालिका के पास सीमित संसाधन हैं। होटल, धर्मशालाओं और व्यापारिक गतिविधियों से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन स्थानीय निकायों की आय और संसाधन उसी अनुपात में नहीं बढ़ पाए हैं।

सफाई और ट्रैफिक सबसे बड़ी चुनौती

धार्मिक स्थलों पर सबसे बड़ी चुनौती सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की है। अधिकांश धार्मिक कस्बों में अब तक समग्र मास्टर प्लान लागू नहीं हो पाया है। विशेष अवसरों और मेलों के दौरान प्रशासन को अतिरिक्त संसाधन लगाने पड़ते हैं, जिससे स्थानीय निकायों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है।

इन धार्मिक स्थलों पर भी बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में खाटूश्यामजी के अलावा तीर्थराज पुष्कर, मेहंदीपुर बालाजी, सांवलिया सेठ, सालासर बालाजी, करणी माता (देशनोक), कैला देवी और श्री महावीरजी जैसे तीर्थ शामिल हैं, जहां हर वर्ष लाखों से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विशेषज्ञों की राय

शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि जिन धार्मिक स्थलों पर सालभर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहां केवल ग्राम पंचायत या नगर निकाय के भरोसे व्यवस्थाएं संचालित करना भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। ऐसे स्थलों के लिए अलग प्राधिकरण बनाकर अतिरिक्त बजट, विशेषज्ञ स्टाफ और दीर्घकालिक विकास योजनाएं तैयार की जानी चाहिए।

खाटूश्यामजी में क्यों जरूरी है अलग प्राधिकरण?

खाटूश्यामजी में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, सफाई, सीवरेज, पेयजल, सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी लंबे समय से मांग उठती रही है कि बाबा श्याम की नगरी के लिए अलग प्राधिकरण बनाया जाए, जिससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके और श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार