Posts

Showing posts with the label Bulldozer Action Politics

KhatuShyamji News: 3 करोड़ श्रद्धालु, फिर भी बदहाल व्यवस्थाएं! क्या बनेगा खाटूश्यामजी समेत बड़े तीर्थों के लिए अलग प्राधिकरण?

Image
देश-दुनिया से उमड़ रही आस्था की भीड़, लेकिन खाटूश्यामजी की व्यवस्था पर बड़ा सवाल; क्या अब बनेगा अलग धार्मिक विकास प्राधिकरण? खाटूश्यामजी: (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं की आमद हो रही है, लेकिन इन तीर्थस्थलों की व्यवस्थाएं आज भी सीमित संसाधनों वाले ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के भरोसे चल रही हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण यातायात, सफाई, पार्किंग, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं पर भारी दबाव पड़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों ने इन बड़े धार्मिक स्थलों के लिए अलग धार्मिक स्थल विकास प्राधिकरण बनाने की आवश्यकता बताई है। खाटूश्यामजी सबसे अधिक दबाव वाले धार्मिक स्थलों में शामिल विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में हर वर्ष करीब ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि कस्बे की स्थानीय आबादी करीब 30 हजार है। श्रद्धालुओं की इस विशाल संख्या के मुकाबले नगर पालिका के पास सीमित संसाधन हैं। होटल, धर्मशालाओं और व्यापारिक गतिविधियों से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन स्थानीय निकायों की आय और संसाधन उसी अनुपात म...

Bulldozer Action: बेघर परिवारों के बीच पहुंचे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- गरीबों का आशियाना उजाड़ना बर्दाश्त नहीं

Image
जैसलमेर में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, धरनास्थल पर प्रशासन को घेरा; बोले- अधिकारों की लड़ाई हर मंच पर लड़ूंगा। जैसलमेर. जैसलमेर में हाल ही में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के बीच गुरुवार को शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी पहुंचे। उन्होंने बेघर हुए परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर हालात का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण कर प्रशासन की कार्रवाई पर चिंता जताई। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायतें और फोन आने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे हैं ताकि वास्तविक स्थिति को समझ सकें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां रह रहे भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की गई है, जिससे कई परिवारों का आशियाना उजड़ गया। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को बिना उचित व्यवस्था के बेघर करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। "पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें" विधायक भाटी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा...

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार

खाटू को मिली नई पुलिस टीम: इंद्राज मरोड़िया होंगे नए थानाप्रभारी, यातायात की कमान भी बदली