🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

Bulldozer Action: बेघर परिवारों के बीच पहुंचे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- गरीबों का आशियाना उजाड़ना बर्दाश्त नहीं

जैसलमेर में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, धरनास्थल पर प्रशासन को घेरा; बोले- अधिकारों की लड़ाई हर मंच पर लड़ूंगा।



जैसलमेर. जैसलमेर में हाल ही में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के बीच गुरुवार को शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी पहुंचे। उन्होंने बेघर हुए परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर हालात का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण कर प्रशासन की कार्रवाई पर चिंता जताई।

धरनास्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायतें और फोन आने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे हैं ताकि वास्तविक स्थिति को समझ सकें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां रह रहे भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की गई है, जिससे कई परिवारों का आशियाना उजड़ गया। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को बिना उचित व्यवस्था के बेघर करना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

"पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें"

विधायक भाटी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे गरीब, वंचित, शोषित और भूमिहीन लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को सरकार के सामने भी मजबूती से उठाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार