KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल
Ad
बाबा श्याम के चरणों में किया नमन, देश की सुख-समृद्धि और भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की मांगी कामना
रिपोर्ट- सुजल स्वामी
खाटूश्यामजी. आस्था और श्रद्धा की पावन नगरी खाटूश्यामजी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। हरभजन सिंह ने पवित्र श्याम दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन किए और देश में सुख-समृद्धि तथा भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद हरभजन सिंह बाबा श्याम के दरबार पहुंचे और जीत के लिए आभार प्रकट करते हुए बाबा के चरणों में नमन किया।
कमेटी मंत्री ने करवाई पूजा-अर्चना
इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने हरभजन सिंह को बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। साथ ही श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर, कृष्ण प्रतिमा और चांदी का निशान भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
पुजारी हाउस में हुआ भव्य स्वागत
दर्शन के बाद हरभजन सिंह कस्बे के पुजारी हाउस भी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कैलाश पुजारी व मनन पुजारी ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और बाबा श्याम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। पुजारी हाउस में मिले सम्मान के लिए हरभजन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सरपंच आशा पुजारी, खुशबू पुजारी, चंदन कुमावत, मोंटी प्रजापत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरभजन सिंह के खाटूश्यामजी आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
Comments
Post a Comment