🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान
Ad
श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच लगातार जारी है और पुलिस का कहना है कि अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर मामले से जुड़े कई फर्जी वीडियो और भ्रामक पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए किसी भी वीडियो या पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर टीम लगातार निगरानी कर रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर पीड़िता की मौत, अस्पताल में रोने या आरोपियों की पिटाई के नाम से वायरल हो रहे वीडियो इस मामले से जुड़े नहीं हैं। पीड़िता सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीगंगानगर के कई अधिवक्ताओं ने आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि कानून के अनुसार प्रत्येक आरोपी को कानूनी सहायता का अधिकार प्राप्त है, इसलिए आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सकता है।
Comments
Post a Comment