KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल
Ad
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से चिकित्सा जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एन.एल. डिसानिया अपने घर में मृत पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन घर लौटे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत उन्हें खातीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए पार्थिव शरीर को एसएमएस अस्पताल लाया गया। डॉ. डिसानिया राजस्थान के प्रतिष्ठित फोरेंसिक विशेषज्ञों में गिने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक मेडिकल शिक्षा और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हाल ही में उनकी मौजूदगी में एसएमएस अस्पताल में अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब का शुभारंभ भी हुआ था, जिसे प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि माना गया था। इस घटना की खबर मिलते ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी, छात्र और चिकित्सा जगत से जुड़े लोग इस घटना को स्तब्ध कर देने वाला बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Comments
Post a Comment