🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान
Ad
खाटूश्यामजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी की बेटी वैशाली शर्मा ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाटूश्यामजी में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (बीसीआई) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति से लंबे समय से प्रभावित कंप्यूटर शिक्षा को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। अब विद्यालय के विद्यार्थियों को नियमित रूप से तकनीकी और डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। विद्यालय में बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (बीसीआई) का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित हो रही थी। वैशाली शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा का संचालन व्यवस्थित रूप से शुरू होगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और डिजिटल कौशल विकसित करने का बेहतर अवसर मिलेगा। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश रामूका, श्याम सुंदर शर्मा, रजनीश शर्मा, प्रदीप तिवाड़ी, डॉ. माधव शर्मा, एड. जनार्दन शर्मा सहित विद्यालय परिवार ने वैशाली शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और समर्पण से विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों का भविष्य तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनेगा।
Comments
Post a Comment