🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान
Ad
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अजमेर डिस्कॉम) क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को पिछले करीब 10 दिनों से PhonePe के माध्यम से बिजली बिल जमा करने में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता परेशान हैं और समय पर बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। अजमेर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिल की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। यदि PhonePe के माध्यम से भुगतान नहीं हो रहा है, तो नजदीकी ई-मित्र केंद्र, संबंधित बिजली विभाग के कार्यालय अथवा अन्य अधिकृत ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म के जरिए समय पर बिल जमा कर दें, ताकि विलंब शुल्क और अन्य असुविधाओं से बचा जा सके। डिस्कॉम के अनुसार तकनीकी समस्या के समाधान के प्रयास जारी हैं। तब तक उपभोक्ताओं से वैकल्पिक माध्यमों से बिजली बिल का भुगतान करने का आग्रह किया गया है।
Comments
Post a Comment