🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान
Ad

खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में खाटूश्यामजी नगरपालिका में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। इन तबादलों के बाद नगरपालिका की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ओमप्रकाश चौधरी का चयन नायब तहसीलदार पद पर होने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। इसके बाद विभाग ने रतनगढ़ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सहदेव दान चारण को खाटूश्यामजी नगरपालिका का नया ईओ नियुक्त किया है। तबादला सूची के अनुसार नगरपालिका के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र वर्मा को धोद नगरपालिका भेजा गया है, जबकि कनिष्ठ सहायक हितेश बैरवा का तबादला दांता नगरपालिका किया गया। वहीं फायरमैन सुरेंद्र कुड़ी को खाटूश्यामजी से छबड़ा नगरपालिका स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में दांता नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पूरणमल कुमावत को स्थायी रूप से खाटूश्यामजी नगरपालिका में लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि वे पहले से ही यहां अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। कुछ समय पूर्व एपीओ किए गए सफाई निरीक्षक वीरेंद्र चंदेलिया को भी विभाग ने पुनः खाटूश्यामजी नगरपालिका में पदस्थापित कर दिया है और उन्हें सफाई निरीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।
नए ईओ के सामने कई बड़ी चुनौतियां
खाटूश्यामजी जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगर में नए ईओ सहदेव दान चारण के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां रहेंगी। इनमें मुख्य रूप से अस्थायी अतिक्रमण हटाना, वेंडिंग एवं नॉन-वेंडिंग जोन की प्रभावी व्यवस्था लागू करना, शहर में सीवरेज परियोजना को गति देना, मास्टर प्लान के कार्यों को आगे बढ़ाना तथा बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना शामिल है। इसके अलावा नगरपालिका कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार लाना और श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी नए ईओ की प्राथमिकताओं में रहेगा।
Comments
Post a Comment