🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

CM भजनलाल का बड़ा एक्शन! टैक्स चोरों, अवैध माइनिंग और शराब तस्करों पर जीरो टॉलरेंस, एक बैठक में दिए 10 सख्त आदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्व बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। टैक्स चोरी, अवैध खनन, शराब तस्करी, फर्जी रजिस्ट्री और लंबित सरकारी मामलों पर अब सख्त कार्रवाई होगी

शासन सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


जयपुर। राजस्थान सरकार ने टैक्स चोरी, अवैध खनन और राजस्व से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में किसी भी प्रकार की कर चोरी या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने के लिए राजस्व संग्रह बढ़ाना आवश्यक है। सरकार के अनुसार पहली तिमाही में 33,969 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.54 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यमंत्री ने टैक्स चोरी रोकने के लिए डिकॉय ऑपरेशन, जीएसटी रिटर्न की सख्त निगरानी, अवैध खनन पर GPS और CCTV आधारित मॉनिटरिंग, अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, संपत्तियों की जियो-टैगिंग, बिना पंजीकरण चल रहे वाहन बॉडी निर्माताओं पर शिकंजा, श्रमिक सेस की नियमित समीक्षा, लैंड यूज चेंज प्रक्रिया का सरलीकरण, आधुनिक आवासीय कॉलोनियों के विकास और कोर्ट में लंबित सरकारी मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग तय समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि राजस्व संग्रह बढ़े और आम जनता को पारदर्शी एवं बेहतर प्रशासन मिल सके।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

मुख्य बातें:-


-पहली तिमाही में ₹33,969 करोड़ का राजस्व संग्रह।

-टैक्स चोरी पर डिकॉय ऑपरेशन चलेंगे।

-अवैध माइनिंग पर GPS और CCTV से निगरानी।

-शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

-जमीन की रजिस्ट्री में Geo-Tagging अनिवार्य।

-GST रिटर्न में लापरवाही पर कार्रवाई।

-कोर्ट में लंबित सरकारी मामलों की तेज पैरवी होगी।

-नई कॉलोनियों में आधुनिक सुविधाओं पर जोर।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार