KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल
Ad
लामियां ग्राम पंचायत में हुई सरकारी सामान चोरी का खुलासा, पहले एक आरोपी हो चुका था गिरफ्तार; पूछताछ में रेनवाल, रींगस, दांतारामगढ़, कालाडेरा और खाटूश्यामजी क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में चोरी की वारदातें कबूलीं।
थानाप्रभारी अमित नागौरा ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात ग्राम पंचायत भवन से अज्ञात बदमाश सरकारी सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद रेनवाल निवासी जितेन्द्र स्वामी (23) और निर्मल यादव (23) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रेनवाल, कालाडेरा, दांतारामगढ़, रींगस और खाटूश्यामजी क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब इन वारदातों की कड़ियां जोड़ते हुए अन्य मामलों की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ रेनवाल और सांभर लेक थाना क्षेत्रों में चोरी के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में और भी कई चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
Comments
Post a Comment