KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल

Image
रेल मंत्री की घोषणा से बढ़ीं उम्मीदें, श्रद्धा की नगरी अब निवेशकों की पहली पसंद बनने की ओर खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) बाबा श्याम की नगरी अब केवल आस्था का सबसे बड़ा केंद्र नहीं, बल्कि राजस्थान का अगला रियल एस्टेट, पर्यटन और निवेश हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। वर्षों से जिस बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, अब उसकी तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है। रेलवे, मास्टर प्लान, पर्यटन परियोजनाओं और बढ़ते निवेश ने खाटूश्यामजी को विकास के नए दौर की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव उस समय देखने को मिला, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में खाटूश्यामजी से करीब 11 किलोमीटर दूर सुंदरपुरा गांव में "खाटूश्यामजी–सुंदरपुरा" रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की। रेल मंत्री ने प्रस्तावित स्टेशन की तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद पूरे इलाके में विकास को लेकर नई उम्मीदों का माहौल बन गया। स्टेशन की घोषणा ने बदल दिया पूरे इलाके का माहौल सुंदरपुरा गांव में रेलवे स्टेशन की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक पहचान केवल खाटूश्यामजी की थी, लेकिन स्...

राजस्थान में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, अधिकांश जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी जारी

डूंगरपुर में सबसे ज्यादा 70 मिमी बारिश, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में झमाझम बरसात; 11 जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अलवर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।



पिछले 24 घंटों के दौरान डूंगरपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, भरतपुर और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा डूंगरपुर जिले के वेंजा में 70 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा ओबरी में 51 मिमी, नीमराणा में 52 मिमी, अरनोद में 21 मिमी, छोटी सादड़ी में 22 मिमी तथा सुहागपुरा में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन कमजोर होकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर वेल मार्क लो प्रेशर में बदल गया है। इसके प्रभाव से आगामी दो से तीन दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 11 जुलाई से प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है और बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और फलोदी सहित कई जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार

खाटू को मिली नई पुलिस टीम: इंद्राज मरोड़िया होंगे नए थानाप्रभारी, यातायात की कमान भी बदली