KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल
Ad
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मेघालय में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, तमिलनाडु, केरल, कोंकण और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हुई। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।
मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी अगले एक-दो दिन में बारिश में कमी आने की संभावना है।
आईएमडी ने किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की सलाह दी है ताकि फसलें जलभराव से सुरक्षित रह सकें। वहीं मछुआरों को 14 जुलाई तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अशांत समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।
लगातार बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
Comments
Post a Comment