KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल
रेल मंत्री की घोषणा से बढ़ीं उम्मीदें, श्रद्धा की नगरी अब निवेशकों की पहली पसंद बनने की ओर खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) बाबा श्याम की नगरी अब केवल आस्था का सबसे बड़ा केंद्र नहीं, बल्कि राजस्थान का अगला रियल एस्टेट, पर्यटन और निवेश हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। वर्षों से जिस बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, अब उसकी तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है। रेलवे, मास्टर प्लान, पर्यटन परियोजनाओं और बढ़ते निवेश ने खाटूश्यामजी को विकास के नए दौर की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव उस समय देखने को मिला, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में खाटूश्यामजी से करीब 11 किलोमीटर दूर सुंदरपुरा गांव में "खाटूश्यामजी–सुंदरपुरा" रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की। रेल मंत्री ने प्रस्तावित स्टेशन की तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद पूरे इलाके में विकास को लेकर नई उम्मीदों का माहौल बन गया। स्टेशन की घोषणा ने बदल दिया पूरे इलाके का माहौल सुंदरपुरा गांव में रेलवे स्टेशन की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक पहचान केवल खाटूश्यामजी की थी, लेकिन स्...

Comments
Post a Comment