Posts

KhatuShyamJi Real Estate Boom: रेलवे स्टेशन से बदलेगी खाटूश्यामजी की तस्वीर, जमीनों के दाम और कारोबार में आ सकता है बड़ा उछाल

Image
रेल मंत्री की घोषणा से बढ़ीं उम्मीदें, श्रद्धा की नगरी अब निवेशकों की पहली पसंद बनने की ओर खाटूश्यामजी। (रिपोर्ट- सुजल स्वामी) बाबा श्याम की नगरी अब केवल आस्था का सबसे बड़ा केंद्र नहीं, बल्कि राजस्थान का अगला रियल एस्टेट, पर्यटन और निवेश हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। वर्षों से जिस बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, अब उसकी तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है। रेलवे, मास्टर प्लान, पर्यटन परियोजनाओं और बढ़ते निवेश ने खाटूश्यामजी को विकास के नए दौर की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव उस समय देखने को मिला, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में खाटूश्यामजी से करीब 11 किलोमीटर दूर सुंदरपुरा गांव में "खाटूश्यामजी–सुंदरपुरा" रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की। रेल मंत्री ने प्रस्तावित स्टेशन की तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद पूरे इलाके में विकास को लेकर नई उम्मीदों का माहौल बन गया। स्टेशन की घोषणा ने बदल दिया पूरे इलाके का माहौल सुंदरपुरा गांव में रेलवे स्टेशन की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक पहचान केवल खाटूश्यामजी की थी, लेकिन स्...
Image
खाटूश्यामजी मेला भक्तिमय माहौल में जारी, हर ओर श्याम नाम की गूंज रिपोर्ट- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम मंदिर में चल रहा फाल्गुन लक्खी मेला इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय और श्रद्धामय रंग में रंगा हुआ है। देश-प्रदेश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूधाम पहुंच रहे हैं। हर मार्ग पर श्याम ध्वज लहराते नजर आ रहे हैं और “जय श्री श्याम” के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। मेले के दौरान सुबह से देर रात तक दर्शन का सिलसिला जारी है। मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु धैर्य और आस्था के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई भक्त पदयात्रा कर, नंगे पांव खाटूधाम पहुंचकर बाबा श्याम के चरणों में मत्था टेक रहे हैं। भजन-कीर्तन, अखंड ज्योत और विशेष पूजन-अर्चन से पूरा क्षेत्र भक्ति के रस में डूबा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें मुस्तैद हैं। मंदिर मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था, चिकित्सा सहायता केंद्र, महिला सहायता डेस्क और स्वयंसेवकों की सेवाएं लगातार जारी हैं। भीड़ के बावजूद दर्शन ...

खाटूश्यामजी मेले में ‘सेल्फी प्रतियोगिता’ का अनूठा आयोजन

Image
राजस्थान पुलिस का नवाचार, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील रिपोर्ट- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्याम मंदिर में चल रहे भव्य फागुन मेले के दौरान राजस्थान पुलिस और सीकर पुलिस ने ‘श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता’ शुरू की है। इस पहल के तहत श्रद्धालु मेले में पुलिस की बेहतर व्यवस्थाओं, सहयोग और सेवा के पलों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर सकेंगे। सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सुरक्षा, यातायात, महिला सहायता और चिकित्सा समन्वय की मजबूत व्यवस्था की गई है। यदि किसी श्रद्धालु को पुलिस की मदद या बेहतर इंतजाम नजर आएं, तो वह उस पल की सेल्फी साझा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। प्रतिभागियों को अपनी सेल्फी के साथ @policerajasthan को टैग करते हुए #SafeWithPolice और #KhatuMelaPolice हैशटैग लगाना होगा। चुनी गई 100 बेहतरीन सेल्फी को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को खाटू श्याम बाबा की तस्वीर, प्रसाद और राजस्थान पुलिस की ओर से प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। पुलिस ने श्रद्धालुओं से आधिकारिक पेज ...

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार

खाटू को मिली नई पुलिस टीम: इंद्राज मरोड़िया होंगे नए थानाप्रभारी, यातायात की कमान भी बदली