Posts

Showing posts with the label खाटूश्याम मंदिर

🚨 बड़ी खबर: भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पहुंचे खाटूधाम, बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने किया विशेष सम्मान

Image
अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कराई पूजा, मंदिर व्यवस्थाओं की भी दी जानकारी खाटूश्यामजी। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान एवं मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने तुषार मेहता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा मंदिर के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दर्शन के उपरांत तुषार मेहता मंदिर समिति कार्यालय पहुंचे, जहां समिति की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चांदी का निशान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा गुप्ता, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार सुरेंद्र कुमावत, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश ज...

VIDEO: खाटूश्यामजी से 4 किमी दूर बड़ा हादसा टला: नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार बिजली के पोल से टकराई, 7 श्रद्धालु सुरक्षित

Image
दर्शन कर लौट रहे थे श्याम भक्त ,लेकिन बाबा श्याम की कृपा से सभी सुरक्षित खाटूश्यामजी। बाबा श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाटूश्यामजी से करीब चार किलोमीटर दूर दांतारामगढ़ रोड पर स्थित न्यायालय के आगे मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी सवार को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, कार में रेनवाल निवासी आयुष चौधरी सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। सभी बाबा श्याम के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ के पास अचानक नीलगाय सामने आने पर चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। VIDEO: घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी, देखें क्या हुआ हाल हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। दुर्घटना में कार को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी श्रद्धालुओं क...

Popular posts from this blog

खाटू में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर पुलिस सख्त: बस कंडक्टर और सुलभ शौचालय कर्मचारी गिरफ्तार, कानून तोड़ने वालों को चेतावनी

खाटूश्यामजी में नए अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, बाबा श्याम के दर्शन कर शुरू की नई जिम्मेदारी

Khatushyamji News: लपका गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 17 दलाल गिरफ्तार